ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का बिहार दौरा: पटना में भव्य स्वागत और रोड शो

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर, पटना एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत’ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार पहुंचे हैं। गुरुवार को उनके पटना आगमन पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री की कैबिनेट के कई मंत्री भी इस अवसर पर मौजूद थे।प्रधानमंत्री का काफिला पटना एयरपोर्ट से निकलकर लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय तक पहुँचा। पूरे रास्ते में मोदी के स्वागत में भारी भीड़ उमड़ी, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल थे। लोगों ने ढोल-नगाड़ों और डमरू की धुन पर नाचते हुए उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर फूलों की वर्षा कर लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति अपना उत्साह दिखाया।

इस दौरे में पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और बिहटा में नए एयरपोर्ट की आधारशिला रखी। इसके बाद शुक्रवार को वे रोहतास में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।बेली रोड, शेखपुरा मोड़ और संजय गांधी जैविक उद्यान होते हुए पीएम का काफिला इनकम टैक्स गोलंबर से गुजरते हुए बीजेपी के प्रदेश कार्यालय तक पहुँचा। बेली रोड पर बैरिकेडिंग के पास हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब नजर आए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article