ज्ञानीदास टोला में भीषण आग, 50 से अधिक घर जलकर राख

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर ज़िले से, जहां इस्माइलपुर पंचायत के ज्ञानीदास टोला में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 50 से ज़्यादा घर जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं खाना बनाने के दौरान एक झोपड़ी में आग लगी, जो धीरे-धीरे विकराल रूप लेते हुए आसपास के कच्चे घरों को अपनी चपेट में लेती चली गई।

ज़्यादातर घर पुआल और लकड़ी से बने होने के कारण आग ने पल भर में पूरे टोले को निगल लियाघटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर दमकल समय पर पहुंचती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। लेकिन देरी और तेज़ हवाओं के कारण देखते ही देखते पूरे टोले में तबाही फैल गईइस घटना ने उन परिवारों की कमर तोड़ दी है, जो पहले से ही गंगा कटाव से पीड़ित थे। अब उनके पास न तो रहने की जगह बची है, न सिर छुपाने को छत और न ही खाने के लिए कुछरंगरा के गणेश जी मंडल, जो इलाके के मुखिया हैं, उन्होंने बताया कि पीड़ितों की हालत बेहद चिंताजनक है। वहीं जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल भी मौके पर पहुँचे और प्रशासन से तुरंत राहत सामग्री, अस्थायी आवास और रसोई के इंतज़ाम की मांग की.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article