मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जय प्रकाश उद्यान में सम्राट जरासंध स्मारक का किया लोकार्पण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जय प्रकाश उद्यान में सम्राट जरासंध स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मंत्री प्रेम कुमार, डॉ. सुनील कुमार, और श्रवण कुमार विजय चौधरी संजय झा प्रमुख रूप से शामिल थे।इस अवसर पर मंत्री प्रेम कुमार और विजय चौधरी ने कहा कि यह दिन राजगीर के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। लंबे समय से चंद्रवंशी समाज की यह मांग थी कि महाराज जरासंध की प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि यहां आने वाले पर्यटक उनके गौरवशाली इतिहास और योगदान को जान सकें।राजगीर, जो कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, अब सम्राट जरासंध के स्मारक के कारण और भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह स्मारक न केवल महाराज जरासंध के पराक्रम को याद दिलाएगा बल्कि इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थल साबित होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article