आज के पंचांग में जाने शुभ और अशुभ मुहूर्त इस समय ना करें यह काम

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी व्रत रखा जाता है। कुछ जगहों पर इसे हलछठ या हरछठ के नाम से भी जानते हैं। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल हरछठ व्रत 14 अगस्त को है। इस दिन माताएं अपने संतान की लंबी आयु व खुशहाली के लिए व्रत करती हैं। जानें आज 14 अगस्त का पंचांग।

पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 14 अगस्त, गुरुवार, शक संवत्: 23 श्रावण (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 30,श्रावण मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 19, सफर, 1447, विक्रमी संवत्: भाद्रपद कृष्ण षष्ठी रात्रि 02.08 मिनट तक। चंद्रमा मीन राशि में प्रातः 09.06 मिनट तक। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक राहुकालम्। चंदन षष्ठी व्रत।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आज के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:23 ए एम से 05:07 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:52 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:37 पी एम से 03:30 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 07:01 पी एम से 07:23 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 07:01 पी एम से 08:06 पी एम

अमृत काल- 06:50 ए एम से 08:20 ए एम

सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

आज के अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल- 02:04 पी एम से 03:43 पी एम

यमगण्ड- 05:50 ए एम से 07:29 ए एम

आडल योग- 09:06 ए एम से 05:50 ए एम, अगस्त 15

विडाल योग- 05:50 ए एम से 09:06 ए एम

गुलिक काल- 09:08 ए एम से 10:47 ए एम

पंचक- 05:50 ए एम से 09:06 ए एम

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article