परीक्षा के दौरान छात्र ने प्रोफेसर के लिए बनाई खैनी, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


बिहार के एक विश्वविद्यालय से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां परीक्षा के दौरान एक प्रोफेसर सार्वजनिक रूप से खैनी का सेवन करते दिखे। बताया जा रहा है कि परीक्षा खत्म होते समय एक छात्र ने प्रोफेसर के लिए खैनी तैयार की, जिसे उन्होंने वहीं बैठकर ले लिया।

यह पूरी घटना परीक्षा हॉल में घटी, जिसे किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रोफेसर से जवाब मांगा। हालांकि, उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके चलते शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस घटना की कई छात्र संगठनों ने निंदा की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शैक्षणिक माहौल को अनुशासित बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article