मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, 05 जून 2025
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के जेपी गंगा पथ पर पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, जल और हरियाली मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हर साल हम इस दिन पौधारोपण करते हैं ताकि पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़े। जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती है, और इससे निपटने के लिए हमें पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। बिहार सरकार ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के तहत लगातार इस दिशा में काम कर रही है।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार और प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आम लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें और राज्य को हरित व स्वच्छ बनाने में भागीदार बनें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article