- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
बिहार में भाजपा के कुनबे में कॉंग्रेस ने सेंधमारी कर ली। मुजफ्फरपुर में सांसद रहे अजय निषाद ने भाजपा को छोड़कर कॉंग्रेस का दामन थाम लिया। इसपर बिहार में सियासी तापमान हाई है। भागलपुर में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि स्वाभाविक है कि जिनको टिकट नहीं मिला है वह परेशान है लेकिन बिहार में 40 की 40 सीट और देश मे 400 के पार होंगे। जो एक्सपायरी मेडिसिन है जनता उसे हटाएगी। लेकिन इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा भाजपा के कार्यकर्ता मोदी की गारंटी को स्वीकारते है। लालू की बेटी मैदान में है तो लालू की पतोहू इंसाफ मांग रही है।
इधर चिराग पासवान ने कहा कि हम लोग 40 की 40 सीट जीतेंगे। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के आने के बाद एनडीए मजबूत हुआ है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

