बीएससी नर्सिंग परीक्षा के दौरान हंगामा: देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश, परिजनों ने दीवार पर चढ़कर किया विरोध

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नाथनगर स्थित एसएस बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित बीएससी नर्सिंग की परीक्षा के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कुछ देर से पहुंचे परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन मुंगेर और आसपास के जिलों से आए ये अभ्यर्थी 8;33 यानी 3 मिनट देरी से केंद्र पर पहुंचे, जिसके कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया इस पर अभ्यर्थियों के परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया परिजन स्कूल की दीवार पर चढ़ गए और परीक्षा केंद्र में घुसने की कोशिश की करीब 25 मिनट तक हंगामा चलता रहा स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप किया.


मुंगेर के जमालपुर से अपनी बहन को परीक्षा दिलाने आए जितेंद्र ने बताया कि वे केवल तीन मिनट लेट पहुंचे थे काफी विनती करने के बावजूद गेट नहीं खोला गया। जब परिजनों ने विरोध शुरू किया, तो पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी उन्होंने आरोप लगाया कि “अगर हमने अपराध किया है तो जेल भेज दें, लेकिन गाली मत दें।” अंततः अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। परीक्षा अब शांतिपूर्वक चल रही है और स्थिति सामान्य है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article