अवैध संबंध में हुई ग्रामीण चिकित्सक की ह/त्या.हत्याकांड के महज 01 घंटे के भीतर किया गया सफल उद्भेदन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस अयोजित कर पत्रकारों को बताया की 12 जून को गोपालपुर थानांतर्गत करचीरा गाँव में मो रिजवान नामक व्यक्ति को अपराधकर्मी के द्वारा गोली मार कर जख्मी कर देने की सूचना प्राप्त हुई सूचना मिलते ही तत्काल गोपालपुर थाना टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को ईलाज हेतु अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ ईलाज के क्रम में उक्त जख्मी व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया घटना की सूचना पर नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की गई कांड की संवेदनशीलता को देखते हुए नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार के द्वारा तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिसमें थानाध्यक्ष नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा व अन्य पदाधिकारी एवं डीआईयू टीम को शामिल किया गया उक्त गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर घटना के महज 01 घंटे के अंदर कांड के मुख्य आरोपी गोपालपुर के करचिरा निवासी शूटर अनिल कुमार राय उर्फ मकरा मंडल पिता जय प्रकाश मंडल को बहियार से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी एवं पूछताछ बाद उक्त अभियुक्त के निशानदेहीं पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार, कारतूस एवं खोखा उसके घर से बरामद किया गया गिरफ्तार अभियूक्त अनिल मंडल ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना का कारण मृतक रिजवान एवं इनकी पत्नी के बीच अवैध संबंध बताया है इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख़्या 175/25, धारा 103/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article