उजानी बगीचा में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक दर्जन से अधिक घायल, कई रेफर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी बगीचा में सोमवार को आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें कई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है घटना के संबंध में उजानी गांव निवासी मो. जहांगीर ने बताया कि उजानी बगीचा में उनके 17 कट्ठा जमीन पर आम का बगीचा लगा हुआ है। सोमवार को इबरार बैठा, गुलजार बैठा और शमशेर बैठा जबरन आम तोड़ने लगे। जब इसका विरोध किया गया .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई मारपीट की घटना में उजानी गांव के शाकीर बैठा की पुत्री शाहीन प्रवीण, इब्राहिम बैठा का पुत्र मो. दिलदार, मो. मोनू, जाकिर बैठा की पत्नी जरीना खातून और शाकीर बैठा की पत्नी खुशबू खातून घायल हो गए वहीं, दूसरे पक्ष से अंसार बैठा का पुत्र जहांगीर बैठा, जहांगीर बैठा का पुत्र शाहजहां बैठा, पांचो बैठा का पुत्र इंसार बैठा, मो. आसीन की पत्नी मोमिना खातून और मो. जहांगीर की पत्नी संजीदा खातून सहित कई घायल हुई हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को 112 नंबर पर जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल मो. जहांगीर और दिलो बैठा को गंभीर स्थिति में भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया इधर, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article