AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार बना रोजगार और सरकारी नियुक्तियों का हब, नीतीश सरकार ने रचा नया रिकॉर्ड

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। वर्ष 2020 से अब तक करीब 9.60 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है, जबकि कई लाख लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिला है।

पुलिस भर्ती में 21 हजार से ज्यादा को मिला मौका

हाल ही में राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह के दौरान 21,391 युवाओं को पुलिस सेवा में सिपाही पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका – इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने 10 से अधिक मौकों पर खुद नियुक्ति पत्र बांटे हैं। वहीं, करीब 2 लाख पदों पर बहाली की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

विभिन्न क्षेत्रों में 24 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार

राज्य सरकार की योजनाओं और औद्योगिक नीतियों के चलते अब तक 24 लाख से अधिक लोगों को विभिन्न सेक्टरों में रोजगार के अवसर मिले हैं। खासतौर पर मुजफ्फरपुर के बेला, भोजपुर के गीधा और बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में छोटी-बड़ी कंपनियों ने रोजगार का नया रास्ता खोला है। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 40 हजार से अधिक लोगों ने खुद का व्यवसाय शुरू किया है, जिससे अन्य लोगों को भी काम मिला है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महिला सशक्तिकरण में भी दिखा असर

स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर हजारों महिलाएं न केवल स्वरोजगार से जुड़ी हैं, बल्कि आसपास के लोगों को भी रोज़गार दे रही हैं। इससे गांवों में आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।

50 लाख युवाओं को रोजगार देने की ओर कदम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2020 में 7 निश्चय पार्ट-2 के तहत 10 लाख नौकरियों और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 12 लाख नौकरियां और 38 लाख रोजगार कर दिया गया है। सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और लक्ष्य है कि चुनाव से पहले 38 लाख लोगों को रोजगार मिल जाए।

शिक्षक बहाली में ऐतिहासिक उपलब्धि

शिक्षा विभाग में बहाली को लेकर भी बिहार ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 2023 में BPSC के माध्यम से शिक्षकों की बहाली शुरू हुई। अब तक तीन चरणों में 2.66 लाख से अधिक शिक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा 42,918 प्रधानाचार्य पदों पर भी बहाली हुई है। कुल मिलाकर 3.09 लाख नए शिक्षक बिहार में नियुक्त हो चुके हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्वास्थ्य, अभियंत्रण, भाषा विभाग में भी हो रही बहाली

सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 35,383 पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की है। 4 फरवरी 2025 को 6341 कनीय अभियंता और 496 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। वहीं, 29 मार्च को 715 सहायक उर्दू अनुवादकों की बहाली की गई।

लगातार हो रहा नए पदों का सृजन

सरकार के विज़न के अनुसार विभिन्न विभागों में 2 लाख नए पदों पर बहाली की तैयारी चल रही है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं और प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More