कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएमडी संजीव श्रीवास्तव को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटनाः स्मार्ट इन्वेस्टमेंट-सिक्योर फ्यूचर कार्यक्रम का पटना को होटल चाणक्य में एक निजी संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि स्मार्ट निवेशक सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखते हैं। इस कार्यक्रम से आम जनता अपने पैसे को कहां इन्वेस्ट करें, किस उद्यमी के पास सुरक्षित भविष्य है इसको देखकर करें। पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन प्रा.लिमिटेड के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव को सम्मानित करने के दरम्यान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमें प्रसन्नता होती है कि बिहार में युवा पीढ़ी बेहतर काम कर रही है।

संजीव श्रीवास्तव के दो प्रोजेक्टों पर तेजी से काम किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में प्रसन्नता है कि उन्हें निर्धारित समय से पहले उनका फ्लैट उन्हें मिल जाएगा। वहीं पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी कंपनी अपने लक्ष्यों को निर्धारित करते हुआ काम करती है। हर स्तर पर जोखिमों का आकलन किया जाता है। विविध निवेश विकल्प चुनते हैं। इसके साथ ही, वे बाजार के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए धैर्य और अनुशासन बनाए रखते हैं यही कारण है कि हम उपभोक्ताओं को समय पर फ्लैट उपलब्ध कराने जा रहे हैं ताकि हर किसी का सपना पूरा हो कि पटना में हर किसी का घर हो अपना।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article