सावन के दुसरे सोमवारी को लाखों कांवरियों एवं शिव भक्तों ने अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सुल्तानगंज* सावन के दुसरे सोमवारी को लेकर अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में लाखों शिव भक्तों एवं कांवरियों ने लगाई डुबकी आपको बताते चलें कि सावन के दुसरे सोमवारी को सुबह से ही बिहार, झारखंड, नेपाल, छत्तीसगढ़, जयपुर, बंगाल सहित अन्य जगहों के लाखों कांवरिया एवं शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर अजगैबीनाथ मंदिर स्थीत बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाते हुए बोल बम ,हर हर महादेव के जयकारे लगाकर अपनी अपनी मनोकामनाएं मांगे और कांवरिया ने भी गांग जल लेकर स्थानीय पंडितों के द्वारा गंगा जल को संकल्प करते हुए पूजा पाठ कर बोल बम हर हर महादेव के जयकारों के साथ अजगैबीनाथ धाम से यात्रा प्रारम्भ कर 105 किलोमीटर दूरी देवघर स्थित बैधनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकल पड़े है.

ऐसी मान्यता है कि सावन माह में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं इसीलिए खासकर अजगैबीनाथ धाम में कांवरियों एवं शिव भक्तों की भीड़ अजगैबीनाथ धाम में उमड़ चुकी है और बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए लाखों भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना किये है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article