बिहार विधान परिषद के 8 नए सदस्यों का शपथ ग्रहण जल्द,जानिए कौन-कौन बने MLC

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: बिहार विधान परिषद की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर हुए चुनाव के बाद अब नवनिर्वाचित विधान पार्षदों के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज हो गई है। संभावना है कि 18 नवंबर को सभी आठ नए सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। हालांकि, आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्यपाल शपथ ग्रहण की तारीख तय करने के लिए विधान परिषद के सभापति को अधिकृत करेंगे। पुराने सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो चुका है।

चुनाव में किसे मिली जीत?
इस बार के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चारों सीटों पर पुराने सदस्य चुनाव हार गए। आठ सीटों में एनडीए को तीन, आरजेडी को दो, जन सुराज को एक और निर्दलीय उम्मीदवारों को दो सीटें मिलीं।

जानिए, कौन-कौन बनेंगे नए MLC?
पटना शिक्षक: RJD के डॉ. संजीव कुमार ने नवल किशोर यादव को हराया।
सारण शिक्षक: निर्दलीय राहुल राज ने मोहम्मद अफाक अहमद को हराया।
दरभंगा शिक्षक: जन सुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने मदन मोहन झा को हराया।
तिरहुत शिक्षक: बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की।
पटना स्नातक: JDU के नीरज कुमार ने अपनी सीट बरकरार रखी।
दरभंगा स्नातक: RJD के अनिल कुमार झा ने जीत हासिल की।
तिरहुत स्नातक: निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी विजयी रहे।
कोसी स्नातक: बीजेपी के डॉ. एनके यादव ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
18 नवंबर को शपथ ग्रहण की संभावना
आठ नए सदस्यों के शपथ लेने के साथ बिहार विधान परिषद में नए कार्यकाल की शुरुआत होगी। इस चुनाव में जन सुराज की एंट्री और निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत ने भी सियासी समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है।

Share This Article