AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना की रफ्तार बदलने वाली है – मेट्रो की दस्तक से!15 अगस्त को होगा उद्घाटन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना की हवाओं में अब सिर्फ़ मौसम की उमस या बरसात की बूंदें नहीं, बल्कि एक नए युग का संकेत गूंज रहा है — मेट्रो के पहियों की गूंज, जो राजधानी को नई दिशा और गति देने वाली है।

पटना मेट्रो रेल परियोजना का पहला चरण अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। 15 अगस्त को मेट्रो के पहले ट्रायल रन की योजना पर ज़ोर-शोर से काम हो रहा है। इस अभियान की कमान पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मिलकर संभाली है।

योजना के तहत, न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से लेकर मलाही पकड़ी तक करीब 6.1 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को तैयार किया जा रहा है। इस मार्ग में भूतनाथ, जीरो माइल और खेमनीचक जैसे अहम स्टेशन शामिल हैं। मगर मौजूदा हालात यह बताते हैं कि मेट्रो की शुरुआत सिर्फ़ आईएसबीटी से भूतनाथ तक सीमित रह सकती है — यानी केवल 3 किलोमीटर का दायरा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आईएसबीटी स्टेशन को मेट्रो लाइन से जोड़ने में तकनीकी बाधाएं सामने आई हैं, वहीं भूतनाथ और जीरो माइल स्टेशनों पर फिनिशिंग का कार्य तेज़ी से जारी है। इन स्टेशनों को आधुनिक प्री-फैब्रिकेटेड तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे निर्माण की रफ्तार बढ़ाई जा सके।

खेमनीचक सेक्शन अब भी अधूरा है — यही वह स्टेशन है जहां से मीठापुर और मलाही पकड़ी की ओर दो कॉरिडोर निकलते हैं। वहीं जीरो माइल से आईएसबीटी की दिशा में नेशनल हाईवे पार करने वाली लाइन अभी तैयार नहीं हो पाई है। दूसरी ओर, मलाही पकड़ी स्टेशन लगभग तैयार है, लेकिन अंतिम टच अभी बाकी है।

इन तमाम अड़चनों के बावजूद, आईएसबीटी से भूतनाथ डिपो तक ट्रैक बिछाने, वायरिंग और पॉवर सप्लाई का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कोशिश यही है कि 15 अगस्त को मेट्रो का पहला ट्रायल रन ‘आज़ादी की रेल’ बनकर राजधानी की धरती पर उतरे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हालांकि पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अंदरूनी तैयारियां कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। “आजादी का अमृत महोत्सव” यादगार बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पटना की जनता जो सालों से इस परियोजना का इंतज़ार कर रही थी, अब जब वह सपना हक़ीक़त बनने को है, तो अधूरे निर्माण और अपूर्ण संपर्क इसकी गंभीरता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।