AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धर्मा कुली गिरफ्तार: महिला SI को धमकाने के आरोप में कार्रवाई, पैरवी भी नहीं आई काम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना जंक्शन से चर्चित कुली धर्मनाथ उर्फ धर्मा को GRP पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर RPF में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर खुश्बू कुमारी को धमकाने का आरोप है। दरअसल, धर्मा के भतीजे को खुश्बू कुमारी ने चेन पुलिंग के आरोप में पकड़ा था और 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। इसी बात से नाराज़ होकर धर्मा ने महिला अफसर को धमकी दी कि फाइन की हो, छोड़ेंगे नहीं… दियारा से उठवा लेंगे।

इस घटना के बाद खुश्बू कुमारी ने GRP थाने में आवेदन दिया। जांच के बाद GRP ने मामला दर्ज कर धर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। GRP थानेदार राजेश कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।सूत्रों के अनुसार धर्मा की गिरफ्तारी के बाद उसे छुड़ाने के लिए कई स्तर पर पैरवी शुरू हो गई थी। यहां तक कि IPS स्तर के अधिकारियों ने भी सिफारिश की, लेकिन मामले की गंभीरता के कारण कोई असर नहीं हुआ। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार धर्मा के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।