मिठाई दुकान मालिक के बेटे ने की आत्मह/त्या,एक साल पहले बड़े भाई की हुई थी हत्या तब से था डिप्रेशन में

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर-शहर के चुनिहारी टोला इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है यहां शिव शक्ति स्वीट्स के मालिक निर्मल शर्मा के छोटे बेटे राजेश शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी मिली जानकारी के मुताबिक, राजेश पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था एक साल पहले उसके बड़े भाई श्याम कुमार की मौत हो गई थी तभी से वह गहरे सदमे में था और खुद को संभाल नहीं पा रहा था।बताया जाता है कि पारिवारिक कारोबार में भी उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इन्हीं कारणों से वह लगातार तनाव और निराशा से जूझ रहा था। घटना से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें साफ तौर पर जिक्र किया है कि भाई की मौत और व्यापारिक परेशानियों के कारण उसने यह कदम उठाया।राजेश के निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग बताते हैं कि राजेश एक नेकदिल और सामाजिक स्वभाव का लड़का था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article