पटना के गांधी मैदान में दशहरा की भव्य तैयारियां, रामलीला मंचन से लेकर सुरक्षा इंतजाम तक पुख्ता

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार भी ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री समेत कई खास मेहमानों की मौजूदगी रहेगी। नवरात्र की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जबकि विजयादशमी का पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

डीएम ने किया निरीक्षण

विजयादशमी के अवसर पर गांधी मैदान में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग मैदान का दौरा कर लाइटिंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रामलीला मंचन की होगी खास प्रस्तुति

दशहरा समिति से कार्यक्रम का पूरा खाका लिया गया है। इस बार गांधी मैदान में संपूर्ण रामलीला का मंचन किया जाएगा। दर्शकों की सुविधा के लिए वॉच टावर, एंट्री-एग्जिट गेट पर कड़ी सुरक्षा, आतिशबाजी की तैयारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article