अवैध प्रेम प्रसंग मे युवक की हत्या, पुलिस जांच मे जुटी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर : मुंगेर में कासिम बाजार थाना अंतर्गत 28 वर्षीय सोनू पासवान की अवैध प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार सोनू पासवान एक महिला के साथ जेआरएस कॉलेज नौलख्खा के समीप ललन यादव के घर किराए का मकान में रहता था और दोनों सब्जी बेचते थे।उक्त महिला का संबंध नौलखा निवासी ललन यादव के पुत्र निशु से भी था। शनिवार को निशु यादव ने उक्त महिला को सोनू पासवान के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया जिससे आवेश में आकर सोनू ने उसकी हत्या का प्रयास के उद्देश्य से दीवार से नीचे गिरा दिया। इसके बाद अर्ध बेहोशी की अवस्था में नीशु ही सोनू को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां बताया कि दीवार पर से गिर जाने के कारण यह बेहोश हो गया है। डॉक्टर द्वारा सोनु को मृत घोषित किए जाने के बाद नीशु सहित अन्य सब को गंगा में बहाने के उद्देश्य से एंबुलेंस में ले जा रहे थे ।

इस दौरान मृतक के परिजनों ने चूहाबाग के समीप एंबुलेंस को पकड़ा परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सब बरामद कर एंबुलेंस में बैठे लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article