बिहार में भूमि सुधार विभाग की पहल सफल, संविदाकर्मियों की घर वापसी जारी

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की हड़ताल टूट रही है और बड़ी संख्या में कर्मी दोबारा काम पर लौट रहे हैं। विभाग ने अपील अभ्यावेदन का अवसर दिया, जिसके बाद बर्खास्त कर्मियों की वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। अब तक कुल 5223 संविदाकर्मी सेवा में बहाल हो चुके हैं।

1902 अपीलों को मिली मंजूरी
बुधवार को 502 अपीलों को विभाग ने स्वीकृति प्रदान की। इस तरह अब तक 1902 अपील अभ्यावेदन मंजूर किए जा चुके हैं। विभाग का कहना है कि बाकी अपीलों पर भी प्रक्रिया जारी है। पटना मुख्यालय समेत अन्य कार्यालयों में बर्खास्त कर्मी लगातार अपील दाखिल कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह अवसर संविदाकर्मियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

हर दिन बढ़ रही वापसी की संख्या
शुरुआती दिनों में पहले 54 और फिर 402 कर्मी लौटे थे। उसके बाद मंगलवार तक यह संख्या 1400 तक पहुंची। बुधवार को 502 और मंजूरी मिलने के बाद अब कुल 1902 अपीलें स्वीकृत हो चुकी हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कुल 5223 कर्मी बहाल
विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पहले से लौटे 3321 कर्मियों के साथ अपील के आधार पर बहाल हुए 1902 कर्मियों को मिलाकर अब तक कुल 5223 संविदाकर्मी फिर से ड्यूटी पर लौट चुके हैं। विभाग को विश्वास है कि आने वाले दिनों में शेष कर्मी भी अपील कर अपनी सेवाओं में वापसी करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article