छठ पर्व को लेकर सहरसा रेलवे स्टेशन पर विशेष भीड़ प्रबंधन, 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक सुरक्षा व सुविधाओं का इंतजाम

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

छठ पर्व के अवसर पर विभिन्न राज्यों में रहने वाले श्रद्धालु बिहार लौटते हैं, जिसमें ट्रेन से यात्रा करने वालों की संख्या सबसे अधिक होती है। इस बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने सहरसा रेलवे स्टेशन पर विशेष भीड़ प्रबंधन की तैयारी की है। यह व्यवस्था 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक लागू रहेगी, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण यात्रा का अनुभव मिल सके।

सीसीटीवी निगरानी और वॉर रूम

मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार स्टेशन पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 24×7 वॉर रूम भी बनाया गया है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।

सर्कुलेटिंग एरिया और सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में बांस-बल्ले से सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण किया जा रहा है। इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित रहेगी। होल्डिंग एरिया में पीने का पानी, चार्जिंग प्वाइंट, पंखे, टिकटिंग काउंटर, डिस्प्ले बोर्ड और अग्निशमन यंत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। भीड़ कम करने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर और स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी। प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी लगातार घोषणाओं के माध्यम से दी जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विशेष सुविधाएं

  • वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध।
  • स्वच्छता कर्मियों की अतिरिक्त टीमें तैनात।
  • सुरक्षा व्यवस्था में आरपीएफ, जीआरपी, सिविल डिफेंस और स्काउट्स-गाइड्स शामिल।
  • स्टेशन पर पार्सल लोडिंग और अनलोडिंग पर रोक।
  • फर्स्ट एड बूथ और ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर की सुविधा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। इससे सभी श्रद्धालु छठ पर्व के दौरान सुरक्षित और सुगम यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article