भागलपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी, सात सीटों पर 82 उम्मीदवार मैदान में

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं इसको लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।डीएम ने बताया कि कुल 85 प्रत्याशी नामांकन दाखिल किए थे लेकिन तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है जिसमें गोपालपुर विधानसभा से एक, सुल्तानगंज से एक और पीरपैंती से एक प्रत्याशी शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने आगे बताया कि अब तक आचार संहिता उल्लंघन के 6 मामले दर्ज किए गए हैं। डीएम ने कहा कि इस बार मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी मतदाता असुविधा महसूस न करे।अंत में जिलाधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा पूरे पांच साल में मतदान का मौका सिर्फ एक बार मिलता है, इसलिए सभी मतदाता अपने वोट का प्रयोग जरूर करें.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article