धनतेरस के दिन से लापता हबीबपुर के परदेसी चौधरी की सड़क हादसे में मौ/त, गोराडीह थाना क्षेत्र से मिली लाश

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार निवासी परदेसी चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परदेसी धनतेरस के दिन से ही घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।परिजनों ने बताया कि परदेसी की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस बीच पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि गोराडीह थाना क्षेत्र के पास एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान परदेसी चौधरी के रूप में हुई।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article