AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर में सैयद शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान ,बिहार में एनडीए जीतेगा 200 से ज्यादा सीटें…

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर में प्रेस वार्ता आयोजित कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा और 2010 का रिकॉर्ड तोड़ देगा।उन्होंने कहा कि भागलपुर से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे इस बार रिकॉर्ड मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। भागलपुर की सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी इस बार भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता सब कुछ जानती है और इस बार इसका जवाब मतपेटियों में देगी।महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस बार एमवाई समीकरण का मतलब मुकेश और तेजस्वी यादव है। उन्होंने कहा कि जनता जाति और समीकरण नहीं, बल्कि विकास और काम के आधार पर वोट दे।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में विकास की नई गाथा लिखी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी है वहीं महिलाओं को 10,000 रुपये की सहायता राशि देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है.