एकचारी दियारा पंचायत में आशा कार्यकर्ताओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहार विधान सभा आम निर्वाचन. 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर आज 154- पीरपैंती विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत पीरपैंती प्रखंड के एकचारी पंचायत में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों मतदान हेतु प्रेरित किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस दौरन मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई एवं उन्हें 11 नवंबर को होने वाले मतदान में हिस्सा लेकर लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को बताया गया कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। हर नागरिक को बिना किसी दबाव या लालच के अपने विवेक से मतदान करना चाहिए। मतदान से ही एक सशक्त लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। विशेषकर युवाओं और महिलाओं को मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article