AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आ/ग, कई सामान जलकर राख

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर पीरपैंती बाजार के वार्ड संख्या 06 में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर के लीक होने से मोहम्मद जहीर के घर में भीषण आग लग गई बताया जाता है कि नया गैस सिलेंडर भरवाकर लाया गया था। जैसे ही सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ा गया और माचिस जलाई गई, सिलेंडर के मुंह से गैस लीक होकर उसमें आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई काबू नहीं पा सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही सिलेंडर का गैस खत्म हो गया, जिससे आग की तीव्रता कम हुई।

इसके बाद ग्रामीणों ने मोटर से पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाया।दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग को पूरी तरह ठंडा किया और किसी तरह की पुनः लपट न उठे इसके लिए आसपास की जगह को भी सुरक्षित किया। आगजनी की इस घटना में घर के कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर समेत कई घरेलू सामान जलकर राख हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।आग लगते ही पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते गैस खत्म नहीं होता और फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। फिलहाल पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More