आज आएगी PM किसान की 21वीं किस्त, बिहार के 75 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के किसानों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। पटना जिले के 1.57 लाख किसानों सहित पूरे प्रदेश के 75 लाख से अधिक किसानों को बुधवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “पीएम किसान उत्सव दिवस” के अवसर पर यह किस्त देशभर के किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
इससे पहले 20वीं किस्त 2 अगस्त को 74 लाख से ज्यादा किसानों को दी गई थी।

e-KYC नहीं किया तो किस्त अटक जाएगी

सरकार ने इस बार भी सभी पंजीकृत किसानों का नाम लाभार्थी सूची में रखा है।
फार्मर आईडी की अनिवार्यता फिलहाल फिर टाल दी गई है, लेकिन जिन किसानों ने e-KYC पूरी नहीं की है, उनके खाते में इस बार पैसा नहीं आएगा
यह इस वर्ष की अंतिम किस्त होगी। केंद्र साल में तीन बार किसानों के अकाउंट में कुल 6,000 रुपये भेजता है।
पंजाब और जम्मू–कश्मीर के बाढ़ प्रभावित किसानों को तीसरी किस्त पहले ही दे दी गई है।

आपके खाते में पैसा आया या नहीं? ऐसे करें चेक

किसान घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस देख सकते हैं:

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
  1. pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. Beneficiary List” पर क्लिक करें।
  3. राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
  4. Get Report दबाएं और सूची में अपना नाम देखें।

अगर नाम सूची में नहीं है तो क्या करें?

लिस्ट में नाम नहीं मिलने के कई कारण हो सकते हैं:

  • e-KYC का पूरा न होना
  • बैंक खाता आधार से लिंक न होना
  • बैंक डिटेल्स में गलती
  • गलत दस्तावेज जमा करना
  • आवेदन पत्र में गलत जानकारी

इन त्रुटियों को ठीक कर किसान अगली किस्त का लाभ ले सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article