अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में निजी नर्सिंग होम में भर्ती

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के फतेहपुर के नजदीक दिनदहाड़े अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी देते हुए पटना के सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति विनोद कुमार अपनी जमीन पर गए थे। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा उन पर गोली चलाई गई। एक गोली उनके पेट में लगी है। फिलहाल उनका इलाज पटना के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत करके और सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी देते हुए विनोद कुमार के मित्र संजय कुमार ने बताया कि विनोद कुमार मूल रूप से फतेहपुर के निवासी है। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार को यह सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति के द्वारा उनके जमीन की बाउंड्री कराई जा रही है। जब वह गौरीचक थाना के जुझारपुरा गांव पहुंचे तो बाउंड्री कर रहे युवक से उनकी विवाद हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी क्रम में अपराधियों द्वारा इन पर गोली चलाई गई। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार के पेट में एक गोली लगी और वह वहीं पर गिर पड़े। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ के पहुंचे। इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए। लोगों ने घायल अवस्था में विनोद कुमार को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू करती है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार के पिता महेश सिंह आर्मी सेवानिवृत्ति रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article