मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत मछुआरों को मिला नाव, जाल और विपणन किट

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 12 मई 2026 : दरभंगा जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट तथा नाव एवं जाल पैकेज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के मत्स्य कृषकों और मछुआरों के बीच फिशिंग उडेन बोट पैकेज, जाल एवं अन्य जरूरी उपकरणों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र कुमार विमल प्रसाद एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार ने संयुक्त रूप से लाभुकों को सामग्री वितरित की। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य मछुआरों और मत्स्य विक्रेताओं को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को मजबूत करना है।

उप मत्स्य निदेशक कुमार विमल प्रसाद ने बताया कि मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट तथा फिशिंग उडेन बोट पैकेज से मछुआरों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत उपलब्ध कराए जा रहे उपकरणों की मदद से मछुआरे अपने मत्स्य उत्पाद को ताजा और हाईजेनिक तरीके से बाजार तक पहुंचा सकेंगे। इससे उन्हें उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि मछलियों को लंबे समय तक सुरक्षित और ताजा रखने में यह किट सहायक साबित होगी। साथ ही उपभोक्ताओं को भी उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण मछली उपलब्ध हो सकेगी। रोजगार से जुड़े उपयोगी संसाधन मिलने से मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और मछुआरों की वार्षिक आय में वृद्धि होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article