जोड़ा मस्जिद इलाके में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी, वीडियो हुआ वायरल

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। गयाजी के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर स्थित जोड़ा मस्जिद के पास बीते दिनों जमीनी विवाद ने दिनदहाड़े हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गई। गोलीबारी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है. जिसमें साफ दिख रहा है कि गोलीबारी दिन के उजाले में हुई। घायलों की पहचान राजू अहमद उर्फ परवेज आलम, शिवम सिंह और संतोष सहनी के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए जेपीएन सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाद में घायलों को एएनएमएमसीएच में स्थानांतरित किया गया. जहां चिकित्सकों ने घायल शिवम सिंह और संतोष सहनी के शरीर से गोली निकाल दी गई है. जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद में शामिल थे और यह झड़प इसी पुराने विवाद का नतीजा है।

गयाजी से मनोज कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article