भागलपुर के लालूचक में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत लालूचक मोहल्ले में आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मनोज रजक के मकान में अचानक आग भड़क उठी जिससे घर में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ।

पहले गैस सिलेंडर में आग लगी जो तेजी से फैलते हुए पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर बाद सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

घटना के समय घर में मौजूद सभी लोगों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article