अब घर बैठे होगा बुजुर्गों का इलाज: नीतीश सरकार की नई पहल, मुख्यमंत्री ने मांगे सुझाव

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। बिहार के वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बुजुर्गों को घर बैठे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की नई पहल का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए आम लोगों से सुझाव भी मांगे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 से उनकी सरकार न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वे पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं और हर नागरिक के मान-सम्मान और बेहतर जीवन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

नीतीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 से 2030 के लिए बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के उद्देश्य से सात निश्चय-3 कार्यक्रम लागू किए गए हैं। इसका सातवां निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ है, जिसका मकसद राज्य के नागरिकों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को समय पर उनके घर पर ही जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इसके तहत नर्सिंग सहायता, घर पर पैथोलॉजी जांच, ब्लड प्रेशर और ईसीजी जांच, फिजियोथेरेपी की सुविधा, आपात स्थिति में आवश्यक चिकित्सकीय सहायता जैसी सेवाएं बुजुर्गों को उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि इन सभी सुविधाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राज्य के बुजुर्गों का जीवन और अधिक सुरक्षित व आसान बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए और कौन-कौन सी सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं, इस पर सुझाव बेहद जरूरी हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई विशिष्ट और उपयोगी सुझाव देना चाहता है, तो वह दे सकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से स्कैनर (QR कोड) भी उपलब्ध कराया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article