बिहार में बढ़ी ठंड और कुहासे की चपेट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार के कई जिलों में कुहासे के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इससे न केवल लोगों के चलने-फिरने में मुश्किलें हो रही हैं, बल्कि सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बिहार के आठ जिलों में कुहासा होने का अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 17 जनवरी के बाद ठंड और बढ़ सकती है, साथ ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी है।

पटना की बात करें तो सुबह के समय धूप निकलने से लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे शाम ढलती है, कनकनी ठंड बढ़ने लगती है, जिसके कारण लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article