राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस पर महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


NEWS PR डेस्क : राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के मौके पर आयोजित महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शिरकत की। यह कार्यक्रम विधान पार्षद श्री संजय सिंह के सरकारी आवास, 22 स्ट्रैण्ड रोड पर आयोजित किया गया, जहाँ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस, त्याग एवं स्वाभिमान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विधान पार्षद श्री संजय सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री उमेश कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके अलावा विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, विधान पार्षद श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article