बिहार में अवैध हथियार कारखाने का खुलासा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार निर्माण के एक बड़े कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा जारी किए गए वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तीन हथियार तस्कर अवैध हथियार बनाने में जुटे हुए थे।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके से तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से अर्धनिर्मित और पूरी तरह तैयार अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, तथा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और मशीनें बरामद हुई हैं।

पुलिस का मानना है कि यह कारखाना लंबे समय से संचालित हो रहा था और इसके जरिए बड़े पैमाने पर हथियारों की आपूर्ति की जा रही थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास के साथ-साथ इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article