शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्य में अब दीदी नहीं दादा की सरकार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कोलकाता, 09 मई। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच Suvendu Adhikari ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार ने आकर ले लिया है। राज्यपाल ने कोलकाता के बिग्रेड पैरड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शुभेंदु अधिकारी के बंगाल के नए CM की शपथ लेने के साथ ही चार अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

  1. दिलीप घोष
  2. अग्निमिश्रा पॉल
  3. अशोक किरकिनिराय
  4. निशिथ प्रमाणिक

शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बंगाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। लंबे समय तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस की सरकार के बाद अब राज्य में भाजपा का शासन स्थापित हो गया है। भाजपा समर्थकों के बीच इस जीत को “दीदी नहीं, अब दादा की सरकार” के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एनडीए और भाजपा शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके अलावा पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता, विभिन्न देशों के मेहमान और रवींद्रनाथ टैगोर के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article