NEWS PR डेस्क : बिहार के लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। सुबह के समय घने कुहासे और तेज कनकनी के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने पहले ही 28 जनवरी के बाद ठंड बढ़ने और बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया था।
मौसम विभाग की ओर से राज्य के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई अन्य जिलों में ठंड के प्रकोप को लेकर चेतावनी दी गई है। देर रात और अहले सुबह घने कुहासे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। वहीं, रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है, जिसके कारण पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
अगर राजधानी पटना की बात करें तो सुबह के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिलती है, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है ठंड और कनकनी बढ़ जाती है, जिससे आम जनजीवन एक बार फिर प्रभावित हो रहा है।