NEET छात्रा हत्याकांड: CM नीतीश ने केंद्र से CBI जांच का औपचारिक अनुरोध किया, सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या–14/26) को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने का औपचारिक अनुरोध किया है। इसकी जानकारी शनिवार सुबह उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। फिलहाल इस मामले की जांच बिहार पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) कर रही है।

गौरतलब है कि छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला बीते कुछ हफ्तों से राज्यभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में संभावित यौन उत्पीड़न और गंभीर चोटों के संकेत मिले थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई। इसके बाद से पीड़िता के परिजनों, सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों ने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज कर दी थी।

हाल में आई फॉरेंसिक लैब रिपोर्ट में छात्रा के कपड़ों पर स्पर्म जैसी जैविक सामग्री मिलने की पुष्टि हुई है, जिसने जांच की दिशा को और गंभीर बना दिया है। पुलिस इस आधार पर आरोपी की पहचान और उसके पीड़िता से संबंधों की कड़ी जोड़ने में जुटी है, हालांकि अब तक मुख्य संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें SIT की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए केस को CBI के हवाले करने की मांग की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा CBI जांच की अनुशंसा के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि उच्चस्तरीय जांच से मामले की सच्चाई सामने आएगी और पीड़िता के परिजनों को न्याय मिल सकेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article