बिहार में ठंड का असर बरकरार, सुबह-शाम पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी

Puja Srivastav

NEWS PR डेस्क : बिहार में फिलहाल ठंड से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सुबह और शाम के समय चल रही पछुआ हवाओं के कारण कनकनी बढ़ गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ हद तक राहत जरूर मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के किसी भी जिले में फिलहाल कुहासा नहीं देखा गया है, लेकिन फरवरी माह तक ठंड का असर बना रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर आने वाले दिनों में बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।

वहीं राजधानी पटना की बात करें तो सुबह के समय तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, तापमान में गिरावट के साथ मौसम में बदलाव महसूस होने लगता है और ठंड फिर से बढ़ जाती है। इससे बचने की जरूरत है।

Share This Article