NEWS PR डेस्क : पटना पुलिस में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दारोगा रैंक के पदाधिकारी शंकर झा को सौंपी गई है। यह पद NEET छात्रा की मौत के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष रोशनी कुमारी
को निलंबित किए जाने के बाद खाली था।
गौरतलब है कि NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष रौशनी कुमारी को निलंबित किया गया था। उनके निलंबन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था, जिसे अब शंकर झा की नियुक्ति के साथ भर दिया गया है।वहीं, चौक थाना प्रभारी रहे मंजीत ठाकुर को निलंबन के बाद अब नौबतपुर थाना का प्रभार सौंपा गया है।
निलंबन से पहले मंजीत ठाकुर के कार्यकाल में चौक थाना क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाएं सामने आई थीं, जिससे उनकी कार्यशैली पर सवाल उठे थे।
प्रकाश पर्व के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एक महिला श्रद्धालु से लूट की घटना हुई थी। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला श्रद्धालु पर चाकू से हमला भी किया था। इसके अलावा चौक थाना क्षेत्र में दर्जनों वाहनों के शीशे तोड़े जाने की घटनाओं ने भी लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
तमाम विवादों के बावजूद मंजीत ठाकुर को नौबतपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर जारी है।