बिहार: पीएमसीएच से फरार दो लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीएमसीएच से फरार दो लाख रुपये के इनामी अपराधी प्रिंस उर्फ अभिषेक को पुलिस ने वैशाली जिले में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया। इस कार्रवाई में उसका एक साथी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

प्रिंस पर हाजीपुर कोर्ट में एक पुलिस जवान की हत्या सहित कुल 28 संगीन आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप था। वह कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह का शार्प शूटर बताया जाता था।

300 किलो सोना लूट कांड का मास्टरमाइंड था प्रिंस

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के हसना गांव का रहने वाला प्रिंस 300 किलो सोना लूट मामले का मास्टरमाइंड था। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए सरकार ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। कुछ समय पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेजा था, लेकिन बीमारी का बहाना बनाकर उसे इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गुप्त सूचना पर घेराबंदी, पुलिस पर की फायरिंग

पीएमसीएच से फरारी के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस वैशाली के एक मकान में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही विशेष पुलिस टीम का गठन कर इलाके की घेराबंदी की गई। जैसे ही पुलिस टीम मकान के पास पहुंची, प्रिंस ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

जवाबी कार्रवाई में ढेर, साथी गिरफ्तार

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान प्रिंस के साथ मौजूद एक अन्य युवक को घायल हालत में पकड़ लिया गया, जिसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

हथियार जब्त, नेटवर्क को बड़ा झटका: एसपी

वैशाली के पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग ने बताया कि एनकाउंटर में इस्तेमाल की गई पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article