भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बनी सहमति, पीएम मोदी ने बताया ‘मेक इन इंडिया’ और रोजगार के लिए बड़ी उपलब्धि

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर बनी सहमति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इसे दोनों देशों के लिए खुशी का अवसर बताते हुए कहा कि यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती देने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह रूपरेखा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते विश्वास, गहराती साझेदारी और मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई तक ले जाने में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए आभार भी व्यक्त किया।

पीएम मोदी के अनुसार, यह अंतरिम व्यापार समझौता भारत के किसानों, उद्यमियों, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME), स्टार्टअप इनोवेटर्स और मछुआरों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। साथ ही इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी को और गहरा करेगा तथा भारत-अमेरिका के बीच भरोसेमंद और सुगम आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूती देगा। इसके जरिए नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक आर्थिक विकास में भी योगदान होगा।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि भारत और अमेरिका भविष्य के अनुरूप वैश्विक साझेदारियों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो लोगों को सशक्त बनाएं और साझा समृद्धि को आगे बढ़ाएं।

प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि भारत ऐसी अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को प्राथमिकता देता रहेगा जो आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और नवाचार को गति दें। सरकार का मानना है कि यह अंतरिम व्यापार समझौता आने वाले समय में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई दिशा देगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article