रैयाम चीनी मिल की पुनः स्थापना की दिशा में पहल तेज, डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा में लंबे समय से बंद पड़ी रैयाम चीनी मिल को पुनः स्थापित करने की दिशा में प्रशासन ने सक्रिय कदम बढ़ा दिए हैं। गुरुवार, 6 फरवरी 2026 को जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में रैयाम चीनी मिल से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला गन्ना पदाधिकारी ने रैयाम चीनी मिल से संबंधित सभी पहलुओं पर क्रमवार और विस्तार से जानकारी दी। इसमें मिल की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधन और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को निर्देश दिया कि चीनी मिल की भूमि की विधिवत मापी कराई जाए, ताकि भूमि से जुड़े सभी तथ्यों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फिजिबिलिटी रिपोर्ट (Cane Feasibility Report) तैयार करने का भी निर्देश दिया। इस रिपोर्ट के आधार पर नई चीनी मिल की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डीएम ने स्पष्ट किया कि रैयाम चीनी मिल के पुनर्विकास या नई स्थापना को लेकर सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि ठोस और समयबद्ध कार्रवाई से ही इस परियोजना को धरातल पर उतारा जा सकता है।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला ईख अधिकारी पुष्कर राज, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र के किसानों और गन्ना उत्पादकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। रैयाम चीनी मिल के पुनः संचालन से न केवल गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article