पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई, जेल या बेल पर होगा फैसला

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR  डेस्क: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज (मंगलवार, 10 फरवरी) पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी। इस सुनवाई के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि सांसद को जेल में रहना होगा या उन्हें अदालत से जमानत मिल पाएगी।

सोमवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी, क्योंकि सुनवाई से ठीक पहले कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई थी. इसके बाद सभी मुकदमों की सुनवाई को टाल दिया गया था.

पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में पटना पुलिस ने मंदिरी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच कर उन्हें पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया, जहां वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखा गया। पटना में समर्थकों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि NIT छात्रा की मौत के मामले में आवाज उठाने के कारण ही सांसद को निशाना बनाया गया।

अब सभी की निगाहें आज होने वाली अदालत की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि पप्पू यादव को राहत मिलती है या उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article