खगौल नगर परिषद वार्ड परिसीमन अंतिम चरण में, 25 फरवरी तक होगा गजट प्रकाशन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा क्षेत्र विस्तारित नगर परिषद, खगौल (जिला पटना) के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के गठन एवं संख्यांकन (परिसीमन) की प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से जारी है। आयोग ने वार्ड गठन को लेकर प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का निष्पादन कर लिया है और अब प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।

328 दावा-आपत्तियां हुईं प्राप्त

वार्ड गठन और परिसीमन के संबंध में दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी। इस अवधि तक कुल 328 दावा-आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें 324 ऑनलाइन और 4 ऑफलाइन माध्यम से दायर की गईं। आयोग ने सभी 328 मामलों का निष्पादन निर्धारित अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 तक कर दिया है।

प्रोविजनल नक्शा और सीमित आपत्ति की प्रक्रिया जारी

आपत्तियों के निष्पादन के बाद वार्डों का प्रोविजनल नक्शा और चौहद्दी सहित प्रकाशन 9 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि में सीमित आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद वार्डों की सूची तैयार कर सीमित आपत्तियों के साथ प्रोविजनल नक्शा प्रमंडलीय आयुक्त को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा। 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 के बीच प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा सुनवाई के उपरांत अंतिम अनुमोदन दिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

25 फरवरी तक जिला गजट में अंतिम प्रकाशन

प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम रूप से गठित वार्डों का जिला गजट में प्रकाशन 25 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र विस्तारित नगर परिषद, खगौल के वार्डों का परिसीमन औपचारिक रूप से लागू हो जाएगा।

नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

राज्य निर्वाचन आयोग ने खगौल के सभी नागरिकों से वार्ड गठन की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति या मतदाता आयोग के कॉल सेंटर कोषांग के टोल फ्री नंबर 1800-3457-243 पर कॉल कर वार्ड गठन से संबंधित जानकारी, सुझाव या शिकायत दर्ज करा सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article