अराजक घटनाओं के बाद पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव स्थगित

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना। पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव 2025-26 को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष की ओर से 21 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की गई है।

जारी सूचना के अनुसार, छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान की तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित थी। हालांकि विश्वविद्यालय परिसर में पिछले कुछ दिनों के दौरान घटित अप्रत्याशित एवं अराजक घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। अधिसूचना में उल्लेख है कि पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में छात्रों के एक समूह द्वारा बिना अनुमति अनधिकृत प्रवेश कर नारेबाजी की गई। साथ ही चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बैनर-पोस्टर का प्रयोग, महंगे चार पहिया वाहनों का उपयोग तथा निर्धारित समय से पूर्व चुनाव प्रचार शुरू करने जैसी गतिविधियां सामने आईं।

इसके अतिरिक्त 21 फरवरी 2026 को पटना साइंस कॉलेज में एक कक्षा में घुसकर छात्रों द्वारा शिक्षक एवं विश्वविद्यालय पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किए जाने की भी जानकारी दी गई है। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अधिसूचना की प्रतिलिपि राज्यपाल के प्रधान सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों तथा मुख्य चुनाव पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगली तिथि की घोषणा हालात की समीक्षा के बाद की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article