नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर, कई संदेश और भविष्य की राजनीति के बड़े संकेत! नीतीश कुमार को गले लगाना, निशांत कुमार को दुलारना और चिराग पासवान को साथ रखना मोदी के इस अंदाज को बिहार के पांच बड़े सियासी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। आखिर एक ही मंच से मोदी ने बिहार की राजनीति में क्या संदेश दिया

नीतीश कुमार के साथ भरोसा नीतीश को गले लगाकर मोदी ने एनडीए के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक के साथ मजबूत रिश्तों का संदेश दिया। बिहार में गठबंधन की राजनीति और सत्ता के संतुलन में नीतीश कुमार की भूमिका बेहद अहम है।

निशांत कुमार के जरिए भविष्य की राजनीति निशांत को दुलारना सिर्फ एक पारिवारिक पल नहीं, बल्कि बिहार की नई पीढ़ी और भविष्य के नेतृत्व को लेकर चर्चाओं का विषय बन गया। क्या निशांत बिहार की राजनीति में नई भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं !

चिराग पासवान के साथ सामाजिक समीकरण चिराग को साथ रखकर मोदी ने सहयोगी दलों के महत्व, युवा नेतृत्व और दलित वोट बैंक के लिहाज से एनडीए की एकजुटता का संदेश दिया।

एनडीए की ताकत गठबंधन के प्रमुख चेहरों को साथ रखकर विपक्ष के सामने एकजुटता, आपसी तालमेल और साझा नेतृत्व का संदेश देने की कोशिश की गई।

आने वाले चुनावों की रणनीति पुराने सहयोगियों का भरोसा, नए चेहरों पर स्नेह और सामाजिक समीकरणों का संतुलन, बिहार में भविष्य की राजनीति की जमीन तैयार करने का हिस्सा माना जा रहा है।

यानी मोदी के इस अंदाज में रिश्ते भी थे, राजनीति भी और रणनीति भी अब सवाल है कि इन पांच सियासी संकेतों का असर बिहार की आने वाली राजनीति में कितना दिखाई देगा

Share This Article