दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान 27 नवंबर से 77 बसें शुरू, पटना समेत 14 शहरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क: दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली से बिहार आने-जाने का सफर पहले से ज्यादा आसान होने वाला है। 27 नवंबर से दिल्ली और बिहार के बीच 77 बसों की नई सेवा शुरू होने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से पटना समेत बिहार के 14 शहरों के लिए यात्रियों को सीधी बस कनेक्टिविटी मिलेगी।

इस पहल का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिन्हें त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता। बसों के जरिए यात्रियों को बिहार के अलग-अलग इलाकों तक पहुंचने का वैकल्पिक साधन मिलेगा।

पटना के लिए 13 बसें, मुजफ्फरपुर को सबसे ज्यादा

बसों के शुरुआती आवंटन में मुजफ्फरपुर के लिए 36, पटना के लिए 13, पूर्णिया के लिए 12, गया के लिए 10 और दरभंगा के लिए 6 बसें निर्धारित की गई हैं। इस तरह कुल 77 बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है।

AC और स्लीपर बसों का भी मिलेगा विकल्प

यात्रियों की सुविधा के लिए एसी, नॉन एसी, सीटर और स्लीपर बसों का विकल्प रखा गया है। इसके साथ ही किराये में भी रियायत देने की व्यवस्था है। अलग-अलग रूट और बसों की श्रेणी के अनुसार यात्रियों को 134 रुपये से लेकर 1,028 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

सुरक्षा पर भी रहेगा जोर

बसों में जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग और इमरजेंसी बटन जैसी सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। इससे यात्रियों की सुरक्षा और सफर की निगरानी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Share This Article