AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार: मुजफ्फरपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 थानों के थानेदार बदले, देखिए.. पूरी लिस्ट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के 11 थानों के थानेदारों का तबादला करते हुए नई तैनाती की गई है। यह निर्णय तिरहुत रेंज के डीआईजी के निर्देश पर लिया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने कार्यकुशलता, लोकहित और रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

किन-किन थानों में हुआ बदलाव?

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
  • अहियापुर के एसएचओ जितेंद्र महतो को मनियारी का थानेदार बनाया गया।
  • औराई के थानेदार राजा सिंह अब गायघाट के थानाध्यक्ष होंगे।
  • हेमलता कुमारी को औराई थाना की कमान सौंपी गई।
  • काजी मोहम्मदपुर में तैनात शिवचंद्र यादव को बरियारपुर का एसएचओ बनाया गया।
  • कांटी थाना के यशवंत कुमार मिश्रा को बोचहां का थानेदार बनाया गया।
  • मोतिपुर की अमिता सिंह को महिला थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अनुसंधान इकाई में भी बदलाव

  • मनियारी के जय प्रकाश गुप्ता को अनुसंधान इकाई, साइबर थाना भेजा गया।
  • बोचहां के श्रीकांत चौरसिया को अनुसंधान इकाई, सदर थाना में तैनाती मिली।
  • बरियारपुर के अरविंद कुमार को अनुसंधान इकाई, अहियापुर थाना भेजा गया।
  • महिला थाना की सबिता कुमारी को एएचटीयू कोषांग, एसएसपी कार्यालय का प्रभारी बनाया गया।
  • गायघाट के सरूण कुमार मंडल को अनुसंधान इकाई, अहियापुर थाना में तैनात किया गया।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बड़े फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। नए थानेदारों से बेहतर प्रदर्शन और सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।