पिता के नक्शे कदम पर निशांत कुमार, मंदिर और मजार पहुंचकर मांगी दुआ

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया है। जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने पटना में धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना और दुआ की, जिसे उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और अपने पिता नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पिता के पैर छूकर सम्मान जताया और मिठाई खिलाई। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय झा भी मौजूद थे।

इसके बाद निशांत कुमार पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल भी भेंट की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंदिर में पूजा के बाद निशांत कुमार पटना हाई कोर्ट मजार पहुंचे और वहां चादर चढ़ाकर दुआ मांगी। इस दौरान सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इरशाद उल्लाह उनके साथ मौजूद रहे।

मंदिर और मजार दोनों स्थानों पर जाकर प्रार्थना करने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि निशांत कुमार अपने पिता की तरह सभी समुदायों को साथ लेकर चलने की राजनीति का संदेश देना चाहते हैं। उनकी यह सक्रियता आने वाले समय में बिहार की राजनीति में उनकी संभावित भूमिका को लेकर भी अटकलों को तेज कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article